फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: नंदिनी एरोड्रम के अंदर झाड़ियों में लगी भीषण आग, आग की जद में 50 एकड़ इलाका, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Wed, 22 May 2024 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

नंदिनी एरोड्रम के अंदर फैली झाड़ियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरे 50 एकड़ को आग ने घेरे में ले लिया। जिला प्रशासन, बीएसपी और जेके लक्ष्मी के फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
नंदिनी एरोड्रम के अंदर झाड़ियों में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में बंद पड़े नंदिनी एरोड्रम के अंदर फैली झाड़ियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरे 50 एकड़ को आग ने घेरे में ले लिया। जिला प्रशासन, बीएसपी और जेके लक्ष्मी के फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं नंदिनी थाना पुलिस ने मामले में अपनी जांच की शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित नंदिनी एयरपोर्ट में आज विकराल रूप से आग लगने से आसपास के गांव में हड़कंप मच गया। दरअसल एरोड्रम के भीतर काफी सालों से बड़ी हो चुकी घास की सफाई नहीं हुई है और गर्मी के समय सूखी पड़ी झाड़ियों में जब आग भड़की तब घंटो तक ये ही नजारा चारो तरफ दिखाई दे रहा था। आग की सूचना मिलने पर सीआईएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे साथ ही फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने लभभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई है नंदिनी एरोड्रम के अंदर आग लगाने का कारण अज्ञात है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें