पुरानी बस्ती कोहका में रहने वाली काजल चंदेल ( 27 वर्ष ) ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काजल के इस आत्मघाती कदम से परिजन हतप्रभ हैं पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे काजल के खुदकुशी जैसा कदम उठाने का कारण पता नहीं चल पाया है।
दुर्ग में जिले में खुदकुशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी कड़ी में स्मृति नगर चौकी क्षेत्र प्रापर्टी कंस्लटेंसी में काम करने वाली युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवती की अपने कमरे पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिलने से परिजनों में सनसनी फैल गई। युवती ने पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुरानी बस्ती कोहका में रहने वाली काजल चंदेल ( 27 वर्ष ) ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काजल के इस आत्मघाती कदम से परिजन हतप्रभ हैं पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे काजल के खुदकुशी जैसा कदम उठाने का कारण पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे ने बताया कि काजल तीन बहनों में सबसे बड़ी थी मृतका के पिता संतोष चंदेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजिम में एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं। मृतका काजल चंदेल प्रापर्टी खरीदी-बिक्री करने वाली सूर्या कंस्लटेंसी में काम करती थी पुलिस ने सूर्या कंस्लटेंसी के संचालक और परिजनों से काजल की खुदकुशी मामले में पूछताछ की है।