फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, पिता और एक बेटी की मौत, मां और दूसरी बेटी का इलाज जारी

Tue, 26 Dec 2023 08:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पिता और एक बेटी की मौत हो गई जबकि मां और एक बेटी का इलाज जारी है। खुदकुशी का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पिता और एक बेटी की मौत हो गई जबकि मां और एक बेटी का इलाज जारी है। खुदकुशी का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

जामुल के लक्ष्मी नगर में रहने वाले हेमलाल वर्मा पेशे से नगर निगम का पंप ऑपरेटर था साथ ही गैरेज में मैकेनिक था। हेमलाल कल रात बाजार से आयुर्वेदिक दवाई दवाई लेकर आया और सर्दी, खांसी की दवाई बताकर सबको खिला दिया। दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़कर सबको बाहर निकाला गया।
 

परिजनों ने चारों को भिलाई के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान हेमलाल और उसकी एक बेटी मुस्कान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी जानवी वर्मा और प्रिया वर्मा का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें