फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों वाला पटवारी: दुर्ग में निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम, दराज खोला तो हो गए हैरान; पटवारी सस्पेंड

Thu, 16 Mar 2023 08:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

एसडीएम ने इस राशि को लेकर जब पटवारी शत्रुहन मिश्रा से पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। न ही रुपयों के स्त्रोत के बारे में बता पाया। इस पर एसडीएम ने रुपये जब्त कर पटवारी शत्रुहन मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दे दिए।
 
विज्ञापन
पटवारी से बरामद नगदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक पटवारी के पास से पांच लाख रुपये से कैश ज्यादा बरामद हुआ है। यह कैश पटवारी ने अपने दफ्तर में मेज की दराज में रखा था। इसी दौरान एसडीएम निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। रुपयों को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं रुपयों को भी जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा को घूसखोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद उन्होंने एसडीएम लक्ष्मण तिवारी को निरीक्षण के लिए पटवारी हल्का नंबर 45 कोहका स्थित कार्यालय में निरीक्षण के लिए भेजा था। जांच के दौरान पटवारी कार्यालय से 5 लाख 26 हजार 305 रुपये बरामद हुए। 

एसडीएम ने इस राशि को लेकर जब पटवारी शत्रुहन मिश्रा से पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। न ही रुपयों के स्त्रोत के बारे में बता पाया। इस पर एसडीएम ने रुपये जब्त कर पटवारी शत्रुहन मिश्रा को निलंबित करने के निर्देश दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें