छात्रों को राज्यपाल ने प्रदान की डिग्री
- फोटो : अमर उजाला
छग के राज्यपाल रामेन डेका आज दुर्ग के रोमन पार्क में आयोजित केके मोदी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर केके मोदी ग्रुप की अध्यक्ष डॉ बीना मोदी, कुलपति डॉ चारू मोदी, उप कुलपति डॉ मोनिका सेठी शर्मा समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में इस समारोह में शामिल हुए।
केके मोदी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छग के राज्यपाल रामेन डेका कार्यक्रम में शामिल हुए जहां विश्वविद्यालय के 60 से अधिक छात्र छात्राओं को डिग्री प्रदान की। इस डिग्री को पाने वाले छात्र छात्राओं को कलरबार,बिग मिंट, स्टैटव्यू रिसर्च, एबीआईएस ,अप्लाई लीगल,करियर पोटली,बीबी एडवाइजरी,ब्रांड मार्क और जीपीआई सहित अन्य क्षेत्रों में डिग्री हासिल की। इस मौके पर राज्यपाल ने सभी छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।