फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में चार महिलाएं घायल, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

Fri, 11 Apr 2025 12:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में पद्मनभापुर थाना क्षेत्र के महाराजा चौक के पास आज सुबह तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने सफाई कर्मियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो का पिछला और कार सामने का हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में चर महिलाएं घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में पद्मनभापुर थाना क्षेत्र के महाराजा चौक के पास आज सुबह तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने सफाई कर्मियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो का पिछला और कार सामने का हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। सड़क हादसे का शिकार बनी ऑटो में कुल आठ महिलाए बैठी थी। सभी सवारी महिला सफाईकर्मी थे और काम पर जा रहे थे। हादसे में चार महिला सफाई कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रुप से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सफाई कर्मियों से भरा ऑटो सड़क किनारे एक महिला सफाई कर्मी का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान जेल तिराहा के तरफ से तेज रफ्तार कार ने रॉन्ग साइड से आकर सफाई कर्मियों से भरी ऑटो में टक्कर मारी।आनन फानन में मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया। चार महिला सफाई कर्मियों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। 

सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।घटना की सूचना मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव महापौर अलका बाघमार समेत पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनका हाल चाल लिया। पुलिस इस मामले में कार को जप्त कर चालक के खिलाफ दर्ज विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें