फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी पिता: बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करता था बाप, थाने पहुंची मां; अब पहुंचा सलाखों के पीछे

Sat, 25 May 2024 09:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करने वाले एक पिता को गिरफ्तार किया गया। बेटियों ने अपनी मां को बाप की करतूत बताई। जिसके बाद आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी पिता गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपेला थाना पुलिस ने सगी बेटियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब बेटियों ने देखा कि पिता का अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। तब इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद सुपेला थाने में मामले की शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन


सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ थाने आई थी। उसने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी दो बेटियां हैं। जो एक 14 साल और दूसरी 17 साल की है। जब वह काम पर चली जाती है तब उसके पिता बेटियों के साथ घर में अश्लील हरकतें करता था।

बेटियों ने पहले तो बदनामी के डर से यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन उन्होंने देखा कि पिता की हरकतें बढ़ती ही जा रही है। जैसे ही मां काम पर जाती उनका पिता घर में आता और दरवाजा बंद कर उनके साथ छेड़खानी शुरू कर देता। बेटियों के मना करने और रोने के बाद भी बात नहीं सुन रहा था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मां को दी। इसके बाद मां अपनी बेटियों के साथ सुपेला थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें