फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: महादेव सट्टा एप मामले में रवि उप्पल के भाई, भाभी को ईडी का नोटिस, कई जगहों पर टीम ने की जांच

Sat, 07 Oct 2023 09:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

नोटिस में दोनों को 27 सितंबर को बयान के लिए बुलाया गया था। सूत्रों के अनुसार ईडी ने शुक्रवार को भिलाई में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर जांच की है। टीम गुपचुप तरीके से भिलाई पहुंची। ईडी की टीमें जांच-पड़ताल के बाद लौट गईं।
विज्ञापन
रवि उप्पल के भाई, भाभी को ईडी का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने महादेव सट्टा एप के मामले में रवि उप्पल के भाई राहुल उप्पल और उसकी भाभी प्ररेणा उप्पल स्मृति नगर के राधिका रॉयल पेंट हाउस पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में दोनों को 27 सितंबर को बयान के लिए बुलाया गया था। सूत्रों के अनुसार ईडी ने शुक्रवार को भिलाई में करीब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर जांच की है। टीम गुपचुप तरीके से भिलाई पहुंची। ईडी की टीमें जांच-पड़ताल के बाद लौट गईं। ईडी की टीम ने भिलाई के नेहरु नगर स्थित ऑर्बिट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि पहले यह जूस कंपनी सौरभ चंद्राकर के भाई गीतेश चंद्राकार चलाता था लेकिन बाद फरवरी 2022 में गीतेश चंद्राकर ने जूस कंपनी को बेच दिया और जो वर्तमान में इसका डायरेक्टर सौरभ जैन और शुभम गोस्वामी से ईडी ने पूछताछ करने के साथ ही कुछ दस्तावेज लेकर गई है।

विज्ञापन


महादेव सट्टा एप्प के संचालक की शादी के देश भर में चर्चा

13 फरवरी को भिलाई में अपने घर के पड़ोस में रहने वाली लडकी से सगाई हुई जिसमे सौरभ चंद्राकार ने अपनी मंगेतर को 35 करोड़ रुपये की अंगूठी रिंग सेरेमनी पर मलेशिया में पहनाया और 14 फरवरी यानि वैलेनटाइन डे के दिन मलेशिया में समुंदर के बीच में एक क्रूज पर सात फेरे लिया। इस शादी में सौरभ ने कई करोड़ रुपए खर्च किए। इस शादी में भिलाई दुर्ग के करीब 350 लोगों को शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया था। शादी को गोपनीय रखने के लिए कार्ड में वर और वधु दोनों के नाम को बदल दिया गया था। लेकिन इस कार्ड में माता पिता का नाम सही था। सौरभ चंद्राकर की शादी में 24 से अधिक बॉलीवुड सेलिब्रिटी मुंबई से दुबई पहुंचे थे और इस शादी में लगभग 200 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किया था।


दुर्ग पुलिस ने अब तक ऑनलाइन सट्टे पर की कार्रवाई

महादेव ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है जिसमे 34 स्थानों पर रेड की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अब तक महादेव सट्टा में 26 मामले दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने 194 ऑनलाइन सटोरियों की गिरफ्तारी की है पुलिस ने सटोरियों के पास से 78 लैपटॉप और 371 मोबाइल बरामद किया है। ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल 231 बैंक खाते फ्रीज किए हैं। फ्रीज किए बैंक खाते में दो करोड़ 40 लाख से अधिक की राशि जमा है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से मिले हिसाब किताब में अब तक एक अरब से अधिक की राशि के लेन-देन का खुलासा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें