फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai News: BSP स्क्रैप चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

Sun, 02 Aug 2026 02:04 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई

सार

मामले में अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भास्कर मुदलियार को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन
स्क्रैप चोरी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा के वैशाली नगर मंडल के कोषाध्यक्ष और स्क्रैप कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद भाजपा ने भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन


भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप चोरी मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में भाजपा के वैशाली नगर मंडल के कोषाध्यक्ष और स्क्रैप कारोबारी भास्कर मुदलियार उर्फ बाचू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले साक्ष्यों से सामने आया कि भास्कर मुदलियार चोरी के लौह स्क्रैप की खरीद और उसकी सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का अहम हिस्सा था। आरोप है कि वह स्क्रैप कारोबार की आड़ में बीएसपी से चोरी हुआ लोहा खरीदकर विभिन्न कंपनियों तक पहुंचाता था।
विज्ञापन


जांच के दौरान हथखोज स्थित गोदाम से बरामद चोरी के स्क्रैप के साथ आरोपी का ट्रक भी मिला था। वहीं मामले के मुख्य आरोपी संजय सिंह और आकाश ने भी पूछताछ में भास्कर मुदलियार का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी का स्क्रैप 34 से 38 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदता था। शुरुआती दौर में चोरी का माल अलग-अलग कबाड़ियों को बेचा जाता था, लेकिन बाद में बड़ी मात्रा में पूरा स्क्रैप उसी के पास पहुंचने लगा। जांच में जामुल स्थित उसकी स्क्रैप ट्रेडिंग कंपनी और गोदाम की भी जानकारी मिली है, जहां से चोरी के माल की आगे सप्लाई किए जाने की आशंका है। पुलिस का मानना है कि चोरी का स्क्रैप रायपुर की एक बड़ी कंपनी समेत अन्य स्थानों तक भेजा गया। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं यह नेटवर्क दूसरे राज्यों तक तो नहीं फैला था।

इस मामले में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। भास्कर मुदलियार की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या बढ़ गई है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भास्कर मुदलियार को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

 

आदेश की कॉपी

स्क्रैप चोरी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें