फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Crime: 'रेड्डी अन्ना बुक नंबर 420' से ऑनलाइन चल रहा था काला कारोबार, कोलकाता पहुंची पुलिस भी हो गई हैरान

Thu, 20 Jul 2023 09:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

बार पुलिस ने कोलकाता में छापा मारकर छह आरोपियों को पकड़ा है। इनमें चार आरोपी भिलाई और एक-एक उत्तर प्रदेश व बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी रेड्डी अन्ना बुक नंबर 420 एप से ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार कर रहे थे। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन सट्टे कें खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर से कार्रवाई की है। इस बार पुलिस ने कोलकाता में छापा मारकर छह आरोपियों को पकड़ा है। इनमें चार आरोपी भिलाई और एक-एक उत्तर प्रदेश व बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी रेड्डी अन्ना बुक नंबर 420 एप से ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 15 मोबाइल, अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, चेक, पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


दुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि भिलाई के चार लड़के कोलकाता के रघुनाथपुर त्रिबेणी में रहकर रेड्डी अन्ना और महादेव ऑनलाइन के जरिए सट्टे का संचालन कर रहे हैं। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस पर पुलिस की एक टीम कोलकाता भेजी गई। पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें भिलाई निवासी शशि चौधरी, दुर्गेश लोधी, रोहित मौर्य, कटिहार बिहार निवासी आनंद कुमार और यूपी के बलिया निवासी धीरज तिवारी व एक नाबालिग शामिल है। 

शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत लगातार कार्यवाही कर रही है। जिसके कारण जब भी सूचना प्राप्त होती है। इसके लिए विशेष टीम का गठन कर छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी पुलिस की टीम को कार्यवाही के लिए भेजा जाता है। महादेव ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अब तक 30 से अधिक ब्रांच को ध्वस्त करने में दुर्ग पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें