फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 18 सटोरिये गिरफ्तार: दुर्ग, बिलासपुर और विशाखापट्टनम में छापा; महादेव एप पर चल रही थी ऑनलाइन ब्रांच

Mon, 26 Jun 2023 04:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन करने वालों पर पुलिस नजर रख रही थी। पुलिस को पहली कार्यवाही जामुल क्षेत्र में हुई। वहां एक किराये के मकान में ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनसे महादेव ऑनलाइन एप के महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर भी पुलिस को हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सटोरिये। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने दो दिनों में 18 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पुलिस ने दुर्ग सहित बिलासपुर और विशाखापट्टनम से पकड़ा है। आरोपियों के पास से छह लैपटॉप, 46 मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, चेक बुक और बैंक पासबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। साथ ही करोड़ों रुपये का लेखा-जोखा मिला है। आरोपी ऑनलाइन महादेव एप के जरिए सट्टे का संचालन कर रहे थे। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने सटोरियों की पांच ब्रांच ध्वस्त की है। 

विज्ञापन


सोसायटी में युवकों के जमावड़े पर पहुंची पुलिस
जानकारी के मुताबिक, जामुल क्षेत्र स्थित आम्रपाली सोसायटी ने कुछ अनजान युवकों का लगातार आना-जाना और जमावड़ा लगाता है। इसकी सूचना पर पुलिस ने निगरानी के लिए एक टीम का गठन कर दिया। इस दौरान वहां ऑनलाइन महादेव सट्टे के संचालन का पता चला। पुलिस ने दबिश देकर पांच आरोपियों अमित राजभर, विशाल राय, गुड्डू राजा, दीपक साव, सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दुर्ग जिले ही रहने वाले हैं। ये लोग लोटस 365.win और लोटस 365.in के नाम से पैनल संचालित कर रहे थे। 

विज्ञापन


पूछताछ में जुड़ी कड़ियां
पूछताछ में पुलिस को आरोपियों से बिलासपुर में भी ऐसे ही ऑनलाइन सट्टा संचालित करने की जानकारी मिली। इस पर दुर्ग और बिलासपुर की संयुक्त टीम ने सरकंडा स्थित फ्लैट में छापा मारकर सात आरोपियों शैलेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, रोशन सिंह, निलेश कुमार, मनीष टारोन, भूपेंद्र कुमार और दीपक को गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा महादेव एप और रेड्डी बुक पैनल से सट्टे का संचालन कर रहे थे। इनके पास से चार लैपटाप, 23 मोबाइल, विभिन्न बैंक के एटीएम कार्ड, चेक बुक समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


विशाखापट्टनम में ऑनलाइन सट्टे पर कार्यवाही
पुलिस को जानाकारी मिली कि भिलाई के कुछ लड़के विशाखापट्टनम के मिथिलापुर कॉलोनी के मधुरवाड़ा के किराए के मकान में ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने मकान में दबिश देकर छह आरोपियों को पिंटू राय, प्रशांत कोरी, विकास साहू, सौरभ जायसवाल, रोहित रोहरा, जगदीश कोनाताला को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से एक लैपटाप,10 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। ये लोग रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें