फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News : लूट का विरोध करना पड़ा भारी! उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

Mon, 03 Aug 2026 10:33 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश उनका मोबाइल फोन और चार हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फोटो व पुलिस चौकी जेवरा-सिरसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर चाकू मारकर उपसरपंच की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार देर रात मृतक उपसरपंच अपने साथियों के साथ एक निजी अस्पताल गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान करहीडीह चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप पर आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उनका मोबाइल फोन और 4 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करहीडीह से चिखली चौक के बीच की है घटना
घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के करहीडीह से चिखली चौक के बीच की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप रविवार रात भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी लूट की नीयत से आए थे। उन्होंने प्रकाश सिंह कश्यप से मोबाइल फोन और नकदी छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उपसरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान उनके साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह वहां से भाग निकला और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। मृतक प्रकाश सिंह कश्यप धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में इसी गांव की सरपंच हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ के शिवालय;यहां दशर्न मात्र से पूरी होती है मनोकामना, स्वयंभू हैं नरहरेश्वर महादेव
विज्ञापन


क्या बोले चौकी प्रभारी?
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी समित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में लूट के दौरान हत्या की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें