फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: एक ही दिन में चार दर्दनाक हादसे, सर्पदंश-करंट और सड़क दुर्घटना ने ली चार जिंदगियां; मची अफरा-तफरी

Mon, 03 Aug 2026 10:12 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

धमतरी जिले में रविवार को चार अलग-अलग घटनाओं में एक दिव्यांग, एक कोटवार समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें करैत सांप के डंसने, सड़क हादसे, करंट लगने और एक संदिग्ध मौत का मामला शामिल है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
जिला अस्पताल धमतरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में आज रविवार काल बनकर आया, जहां चार अलग-अलग घटनाओं में एक कोटवार, एक दिव्यांग समेत चार लोगों की मौत हो गई। चारों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। एक ही दिन में चार लोगों की मौत से जिले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


दिव्यांग युवक को जहरीले करैत सांप ने डसा
मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम परेवाडीह का है, जहां घर में सोए दिव्यांग विक्रम कुमार साहू को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अचेत अवस्था में मिला युवक का शव
वहीं, दूसरी घटना भखारा थाना क्षेत्र के भेंडरा गांव की है, जहां टुकेश विश्वकर्मा रात में अपने घर में सोया हुआ था। रविवार सुबह वह बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत
इसी तरह तीसरी घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम काशीपुरी की है। गांव के कोटवार संतराम देवदास 27 जुलाई को मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल संतराम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-  CG: 'शोकसभा के नाम पर पूरे दिन कोर्ट बंद नहीं हो सकते', हाईकोर्ट ने कहा- न्यायिक कार्य प्रभावित करना उचित नहीं
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
चौथी घटना रविवार को धमतरी शहर के लाल बगीचा वार्ड में हुई। यहां निवासी घनश्याम सेन मंदिर की छत पर चढ़कर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ की एक डाल ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल धमतरी के मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने चारों मामलों में पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें