फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg-Bhilai News: राष्ट्रीय पेंशन योजना में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 08:52 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पेंशन योजना खातों से फर्जी मृत्यु दावा लगाकर एक करोड़ 19 लाख रुपये निकालने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के पाटन थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो राष्ट्रीय पेंशन योजना से संबंधित खातों में फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर एक करोड़ 19 लाख रुपये की राशि निकालने के मामले में शामिल था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं पुलिस एक अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


एचडीएफसी लाइफ कंपनी के बोकारो (झारखंड) स्थित प्रबंधक ने पाटन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) से संबंधित खातों में फर्जी मृत्यु का दावा प्रस्तुत कर लगभग 1 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि अनुचित तरीके से निकाल ली गई है। इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि संबंधित व्यक्ति जीवित है। जीवित व्यक्तियों को कागजों में मृत दर्शाया गया और फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर राशि आहरित की गई।

पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी राजेश कन्नौजिया दुर्ग में एक ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करता है। वह ग्राहकों से आधार, पैन कार्ड और बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद मृत्यु दावा प्रस्तुत किया जाता था। इनमें ज्यादातर सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल थे। दावों में पते असामान्य पाए गए, अमान्य क्यूआर कोड और बैंक खातों के लेनदेन में भी अनियमितता मिली।
विज्ञापन


प्रकरण में एचडीएफसी लाइफ कंपनी के पूर्व कर्मचारी राजेश ठाकुर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर जाली दस्तावेज अपलोड किए जाते थे और गलत सत्यापन किया जाता था।दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर 1 करोड़ 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एचडीएफसी लाइफ के पूर्व कर्मचारी राजेश ठाकुर की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें