फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी पति की करतूत: पत्नी को कार से घसीटा, दादी के साथ भी की मारपीट, शादी के बाद से चल रहा है विवाद

Tue, 30 Jul 2024 06:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई

सार

दुर्ग भिलाई में एक सनकी पति ने पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी प्रियंका सिंह घायल हो गई जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
पति ने पत्नी को कार से घसीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग भिलाई में एक सनकी पति ने पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी प्रियंका सिंह घायल हो गई जिससे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


भिलाई की रहने वाली प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर चार निवासी रजत प्रताप सिंह से वर्ष 2023 में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था। इस विवाद के चलते प्रियंका चार महीने से अपने मायके में रह रही थी। प्रियंका अपनी दादी को सेक्टर नौ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर पांच अपने घर जा रही थी इसी दौरान सनकी पति रजत पहुंचा और पत्नी को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन सनकी पति रजत प्रताप सिंह ने पत्नी का गला दबाकर कार से कुछ दूरी घसीटा और छोड़ दिया जिससे प्रियंका घायल हो गई। आरोपी युवक ने प्रियंका की दादी उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की। प्रियंका ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ भिलाई नगर थाना पहुंचकर सनकी पति के खिलाफ दर्ज दर्ज कराई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें