फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: आरक्षक ने इंसास राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, हरियाणा का रहने वाला था मनोज

Wed, 28 Aug 2024 05:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में नेवई थाना क्षेत्र में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक आरक्षक ने अपने इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। आरक्षक का नाम मनोज कुमार है जो हरियाणा का रहने वाला था।
विज्ञापन
आरक्षक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में नेवई थाना क्षेत्र में एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के एक आरक्षक ने अपने इंसास राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। आरक्षक का नाम मनोज कुमार है जो हरियाणा का रहने वाला था। आरक्षक ने आत्मघाती कदम के कारणों का अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन


नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि रिसाली सशस्त्र सीमा बल मुख्यलाय से सूचना मिली कि एक आरक्षक ने अपने राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जायेगा जहां उसकी मौत हो गई है। मृतक आरक्षक मनोज कुमार जो SSB 28वीं बटालियन में पदस्थ था। वह अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी पर SSB क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई रिसाली आया था। और कल रात 8:30 से 11:30 बजे तक उसकी ड्यूटी मुख्य गेट पर तैनाती थी। 

आरक्षक ने ड्यूटी के दौरान रात करीब 9.30 बजे उसने अपनी सर्विस राइफल से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो मनोज लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसे उठाकर भिलाई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक आरक्षक मनोज के शव को रायपुर AIIMS ले जाया गया है।वहां पोस्टमॉर्टम के बाद गृह ग्राम रवाना किया गया। जवान मनोज मूल रूप से हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनूल तहसील के सीमा गांव रहने वाला था। एसएसबी के अधिकारियों ने उसकी मौत की सूचना परिजनों को से दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें