फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: पाटन दौरे पर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, पढ़ें 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने के सवाल पर क्या दिया जवाब

Thu, 15 Jun 2023 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की राज्यसभा रंजीत रंजन ने 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने के बयान पर कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी का मेनिफेस्टो बनेगा। 
विज्ञापन
पाटन पहुंचे सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को पाटन ब्लॉक के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ग्राम करेला पहुंचे जहां वे कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय फकीर राम वर्मा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वर्गीय फकीर वर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया। इसके बाद सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने घोषणा की प्रदेश के हर विकासखंड मुख्यालय में मॉडल जैतखाम स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके बताए गए मार्ग को आत्मसात कर हम जीवन में तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए सतनामी समाज के लोगों को योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की राज्यसभा रंजीत रंजन ने 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने के बयान पर कहा कि चुनाव के पूर्व कांग्रेस पार्टी का मेनिफेस्टो बनेगा। इसके लिए घोषणा पत्र की एक कमेटी बनाई जाती है और कमेटी ही तय करती है कि आम जनता को किस तरह से लाभ दिए जाने हैं। यदि कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने 500 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने की बात कही है तो इस पर छत्तीसगढ़ की सरकार आगामी घोषणापत्र में विचार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें