मुलाकात के दौरान भाजपा नेता की बेटियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि पिता विद्यारतन भसीन के कार्यकाल में बनने वाली रायपुर नाका से जामुल तक की सड़क का नाम स्वर्गीय विद्यारतन भसीन मार्ग किया जाए। मुख्यमंत्री ने सड़क उनके नाम करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के वैशाली नगर के दिवंगत भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन के निवास पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि देकर सीएम ने परिजनों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन की बेटियों की हिम्मत की प्रशंसा की। बता दें कि कल दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन की चिता को उनकी बेटी दिव्या और शक्ति भसीन ने मुखाग्नि दी थी। मुलाकात के दौरान बेटियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि पिता विद्यारतन भसीन के कार्यकाल में बनने वाली रायपुर नाका से जामुल तक की सड़क का नाम स्वर्गीय विद्यारतन भसीन मार्ग किया जाए।
जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर नाका से जामुल बोगदा तक की सड़क को स्वर्गीय विधायक विद्यारतन भसीन के नाम करने की घोषणा की। दिवंगत भाजपा नेता की बड़ी बेटी दिव्या भसीन ने बताया कि रायपुर नाका से बोगदा पुलिया तक सड़क उनके पिता के कार्यकाल में बनी थी, इसलिए उस रोड का नाम स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के नाम करने की मांग की थी।