फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का संभाग स्तरीय सम्मेलन: मुख्यमंत्री भूपेश और प्रदेश प्रभारी सैलजा की पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा

Thu, 08 Jun 2023 05:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

संभाग की सभी 20 सीटों पर जीत के लिए सभी विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और छत्तीसगढ़ शासन के तमाम मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सभी से वन- टू-वन चर्चा की। 
विज्ञापन
दुर्ग में कांग्रेस के संभागस्तरीय सम्मेलन में सीएम भूपेश, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा व अन्य मंत्री। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में साल के आखिरी में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बिगुल फूंक दिया है। दुर्ग में गुरुवार को कार्यकर्ताओं का संभाग स्तरीय सम्मेलन का आयोजित किया गया। संभाग की सभी 20 सीटों पर जीत के लिए सभी विधायक, मंत्री, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और छत्तीसगढ़ शासन के तमाम मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सभी से वन- टू-वन चर्चा की। 

विज्ञापन


स्थानीय होटल में हुए इस सम्मेलन में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में फिर सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को रिचार्ज करने का प्रयास किया। साथ ही कांग्रेस सरकार की नीतियों, योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए अब दुर्ग संभाग की कुल 20 सीटो में से 17 कांग्रेस पार्टी को मिली है। पार्टी नेताओं ने कहा कि, बाकी की जो तीन सीटें भाजपा के पास हैं, उन पर भी इस बार जीत का लक्ष्य तय किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें