भिलाई जिले के सुपेला थाना पुलिस ने कई सालों से फरार चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिलासपुर में किराए के मकान में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
अर्थतत्व क्रेडिट सोसायटी के डायरेक्टर इदरीश अहमद ने भोले भाले लोगों को लुभावने ऑफर देकर उनकी जमा पूंजी को जमा कराया था। जब जमा रकम की अवधि पूरी हुई तो निवेशकों ने अपना जमा रकम को रिफंड करने को कहा गया तो कंपनी के डायरेक्टर ने रकम वापस नही की और वहां से फरार हो गया। इसके बाद निवेशक प्रार्थिय ने सुपेला थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई थी पुलिस ने आरोपी के भिलाई तीन आजाद चौक स्थित घर में दबिश दिया गया जहां से भी आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर अलर्ट किए। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी बिलासपुर में छिपकर रह रहा है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम बिलासपुर के लिए रवाना हुई और पुलिस आरोपी इदरीश अहमद के किराए मकान में दबिश दी। जहां से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि सुपेला पुलिस ने दो चिडफंड कंपनी के डायरेक्टर को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पूर्व में आरोपी के खिलाफ सुपेला, नेवई व अन्य थानों में चिडफंड के मामले दर्ज है। आरोपी द्वारा अर्थतत्व क्रेडिट सोसायटी और संस्कारधानी इंफ्रा नाम से कंपनी संचालित कर लोगो को ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर करोड़ों रुपए पैसा जमा करवाकर फरार हो गया था। पुलिस को अभी तक लगभग 400 से 500 निवेशकों ने आरोपी को कंपनी में करोड़ों रुपए जमा करने की जानाकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 समेत छग चिडफंड अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है।