फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में तैरती मिली पुलिस कॉन्स्टेबल की लाश : दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था, जेब से मोबाइल और आईडी कार्ड मिला

Wed, 12 Apr 2023 02:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

उसके कपड़ों की जांच की गई तो मोबाइल और आईडी कार्ड मिला। आरक्षक के शरीर में किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन
अक्षय कुमार नागरे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार सुबह एक पुलिस कॉन्स्टेबल का शव तालाब में तैरता मिला है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस को सिपाही के शव से मोबाइल और पुलिस का आईडी कार्ड मिला है। इससे उसकी पहचान अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। वह दुर्ग एसपी कार्यालय में पदस्थ था। जवान की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में बुधवार सुबह शव तैश्रता देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। उसके कपड़ों की जांच की गई तो मोबाइल और आईडी कार्ड मिला। आरक्षक के शरीर में किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस हर एंगल में जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें