फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीमाला के नाम पर करोड़ों ठगे: 9000 महिलाओं से 2500-2500 रुपये लेकर भागे थे, Durg पुलिस ने UP, बिहार से पकड़ा

Sun, 02 Apr 2023 04:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

महिलाओं से सिक्योरिटी के तौर पर 2500 रुपए जमा कराता था। इसके एवज में महिलाओं को तीन किलो मोती माला पिरोने के लिए आरोपी देता था। जब उसे मोतियों की माला बनाकर दिया जाता तो 3500 रुपये देता था। कुछ दिन तक उसने रकम दी। लालच में नौ हजार से अधिक महिलाएं इसके जाल में फंस गईं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मोती माला बनाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नौ हजार से ज्यादा महिलाओं से मोतीमाला का काम देकर कच्चा माल और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 2500-2500 रुपये लिए और फिर भाग निकले थे। पुलिस ने एक आरोपी को वाराणसी से और दूसरे को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को लेकर रविवार को पुलिस दुर्ग लौटेगी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ठगी करने के आरोपी सानू कुमार को पुलिस ने वाराणसी और उसके सहयोगी व संजय कुमार को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी सानू कुमार इंदिरा मार्केट स्थित फ्रेम कमल कॉम्प्लेक्स में होमग्रोन कॉर्पोरेशन के नाम से ऑफिस का संचालन करता था। उसने नवंबर 2022 से लोगों को मोती माला का काम देना शुरू किया था। बदले में महिलाओं से सिक्योरिटी के तौर पर 2500 रुपए जमा कराता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके एवज में महिलाओं को तीन किलो मोती माला पिरोने के लिए आरोपी देता था। जब उसे मोतियों की माला बनाकर दिया जाता तो 3500 रुपये देता था। कुछ दिन तक उसने रकम दी। लालच में नौ हजार से अधिक महिलाएं इसके जाल में फंस गईं। इसके बाद अचानक आरोपी 19 जनवरी 2023 की सुबह ऑफिस बंद करके भाग गया। जब इसकी जानकारी हुई तो ठगी की शिकार महिलाओं ने ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया और थाने में मामला दर्ज कराया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें