फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Accident News: ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, सड़क हादसे में आरक्षक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 26 Dec 2024 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक की मौत हो गई। आरक्षक देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक समेत आरक्षक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक की मौत हो गई। आरक्षक देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक समेत आरक्षक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गए। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी स्मृति नगर से अपने घर दुर्ग हरि नगर जा रहे थे। इसी दौरान आरक्षक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराए। इस घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आरक्षक उपेन्द्र तिवारी वर्ष 2007 बैंच का सिपाही हैं। जो मूलत: उत्तर प्रदेश गोरखपुर का रहने वाला हैं। स्मृति नगर चौकी पुलिस मामला दर्ज का जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें