फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: नकली नोट खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया 12 हजार के फर्जी नोट

Mon, 21 Apr 2025 05:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग में पुरानी भिलाई पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से 12 हजार का नोट बरामद किया है। आरोपी एक दुकान में नकली नोट को खपाने गया हुआ था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में पुरानी भिलाई पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के पास से 12 हजार का नोट बरामद किया है। आरोपी एक दुकान में नकली नोट को खपाने गया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना में जुट गई है।

विज्ञापन


पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के चरोदा जलाराम बेकरी में एक युवक नकली नोट को खपाने गया हुआ था जहां के संचालक ने नकली नोट खपाने वाले युवक की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की तलाशी लेने पर जेब से बड़ी संख्या में 2 हजार,500,200 और 100 के नकली नोट बरामद किया पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नकली नोट के संबंध में जानकारी लेने पर सड़क पर मिलना बताया है। 

आरोपी नरेन्द्र सिंग पूर्व में भी जलाराम बेकरी में सामान खरीदकर नकली नोट खपाया था जिसके बाद आरोपी दुबारा उसी बेकरी दुकान में सामान खरीदने गया हुआ था जहां संचालक ने उसे पहचान लिया और इसकी सूचना पुलिस को दिया गया।
विज्ञापन


पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि जलाराम बेकरी चरोदा के संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि नकली नोट खपाने की फिराक में एक युवक दुकान में आया हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के जेब की तलाशी लेने पर 12 हजार के नकली नोट बरामद किया गया जिसमे 2 हजार,500,200 और 100 के नकली नोट शामिल है।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें