फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर माइंड मंगेतर: नहीं करना चाहती थी शादी, होने वाली पति को किडनैप करने की रची साजिश; प्रेमी ने दिया साथ

Mon, 21 Apr 2025 08:32 AM IST
श्याम जी. अमर उजाल नेटवर्क, दुर्ग

सार

भिलाई के जामुल में टोकेश साहू के अपहरण की साजिश रचने वाली उसकी मंगेतर हेमा, प्रेमी दुर्गेश और एक अन्य आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया। साजिश के तहत अपहरण और हत्या की योजना थी, लेकिन पीड़ित भाग निकला।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामुल थाना क्षेत्र में एक महीने पहले हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती शामिल है। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि पीड़ित टोकेश साहू ने शिकायत दर्ज की थी कि बोगदा पुलिया के पास कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर मारपीट की और उसे बेमेतरा की ओर ले गए। टोकेश मौका पाकर भाग निकला और उसने पुलिस को बताया कि उसकी मंगेतर हेमा कुमारी साहू और उसके प्रेमी दुर्गेश साहू ने इस साजिश को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने टोकेश के बयान और हुलिए के आधार पर दुर्गेश साहू को नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि हेमा से उसका प्रेम संबंध था और वह टोकेश से शादी नहीं करना चाहती थी। हेमा ने टोकेश का अपहरण और मारपीट की योजना बनाई, जिसके लिए दुर्गेश अपने दोस्त अमित वर्मा और बंटी के साथ भिलाई पहुंचा। उन्होंने टोकेश का अपहरण कर उसे बेमेतरा के एक सुनसान खेत में ले गए, जहां उसकी हत्या की योजना थी, लेकिन टोकेश भाग निकला। पुलिस ने हेमा कुमारी साहू, दुर्गेश साहू और अमित वर्मा को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 

 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें