फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg Fire: दुकान में लगी भीषण आग, सिलेंडर में एक के बाद एक हुए कई धमाके; इलाके में मचा हड़कंप

Sat, 18 Jan 2025 10:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र के बैकुंठधाम जेपी नगर में एक कैटरिंग दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग में दुकान में रखे गैस सिलेंडर तक पहुंची और एक के बाद एक कई धमाके हो गए और 6 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए।
विज्ञापन
Durg Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के छावनी थाना क्षेत्र के बैकुंठधाम जेपी नगर में एक कैटरिंग दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग में दुकान में रखे गैस सिलेंडर तक पहुंची और एक के बाद एक कई धमाके हो गए और 6 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आग की सूचना पर जिला प्रशासन की दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया। कैटरिंग की दुकान के बगल में वेल्डिंग शॉप है गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को फैलने से पहले आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार कैटरिंग दुकान के मालिक ने दिल्ली से करीब 10 लाख से अधिक का कैटरिंग का सामान मंगवाया था। जो इस आग की चपेट में आने से सारा सामान जलकर राख हो गया।

वहीं, कैटरिंग दुकान के अंदर 8 सिलेंडर रखे थे, जिनमें से 6 सिलेंडर में धमाका हुआ। घटना के समय दुकान में लोग काम कर रहे थे। आग लगाने पर सभी लोग दुकान से बाहर निकल आए। इस घटना के बाद पुलिस आग लगने के कारण और नुकसान की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें