फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 25 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 31 Jul 2023 12:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी वापस लगवाने के नाम पर एक दंपती ने युवक से 25 लाख रुपये ले लिये। पैसे लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने दंपती से अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी वापस लगवाने के नाम पर एक दंपती ने युवक से 25 लाख रुपये ले लिये। पैसे लेने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने दंपती से अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने दंपती के खिलाफ नेवई थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़ित स्वराज मलिक ने भिलाई इस्पात संयत्र में 31 मार्च 2022 तक वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। उसके बाद बेहतर नौकरी की तलाश में उसने भिलाई इस्पात संयंत्र की नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और बेंगलुरु चला गया था। जहां एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। जहां छटनी शुरू हो गई थी जिससे उसको डर लगने लगा कि कहीं उसकी नौकरी चली न जाए। जिसके बाद पुरानी नौकरी में वापस आने की सोची।

इसी दौरान उसकी मुलाकात अजय चौहान और उनकी पत्नी अंतिमा से हुई। उसने दोनों को अपनी बात बताई जिस पर दंपति ने भिलाई इस्पात संयंत्र में अच्छी पकड़ और जान पहचान होने की बात कही। स्वराज ने उनसे कहा कि वो बीएसपी में अपनी नौकरी फिर से जॉइन करना चाहता है। इस पर दंपती ने उसकी जॉब वापस दिलाने का दावा किया और उससे 25 लाख 32 हजार रुपए ले लिए। लेकिन दंपति पैसे लेने के बाद भी स्वराज को नौकरी नही लगवाई और पैसे वापस मांगने पर नहीं दिए। जिसके बाद स्वराज ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें