छोटे भाई के साथ सो रही थी मृतका
शाम को जब छोटे भाई की नींद खुली तो उसने देखा कि उसी बहन संतोषी फंदे पर झूल रही है। वो काफी घबरा गया और शोर मचाते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। उसने मां को घटना के बारे में जानकरी दी। परिजन घर पहुंचे तो मृतिका फांसी के फंदे से झूल रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका मानसिक रूप से थी बीमार
पुलिस के प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतिका अकेली रहती थी और मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका इलाज चल रहा था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। लेकिन अभी तक सुसाइड की वजह का पता नहीं चला है।