फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा में लगातार तेज बारिश, कई इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा

Tue, 29 Aug 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार तेज बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कई नदी और नाले उफान पर हैं। जिस कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गौरतलब है कि जिले में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। 
विज्ञापन


पढ़ें: 'माउंटेन मैन' जैसी है इस शख्स की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शबरी नदी भी उफान पर है, जिस कारण लोगों को आने जाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाढ़ के हालात में लोगों की लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने और कोई व्यक्ति वाहन के साथ पुल पार करने का प्रयास न करे इसके लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं कई मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें