फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत, एक गंभीर हालत में किया गया धमतरी रेफर

Wed, 04 Jan 2023 04:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है। पिकअप चालक के बारे में पता चला है कि वह धमतरी का रहने वाला था। उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उनके आने के बाद पंचनामा कार्यवाही होगी। 
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त पिकअप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में कोहरे के चलते बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका एक अन्य साथी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में धमतरी रेफर किया गया है। हादसा चरामा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धमतरी से बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक पिकअप कांकेर की ओर आ रहा था। नेशनल हाईवे-30 पर झिपाटोला गांव के पास कांकेर की ओर से लौह अयस्क भरकर जा रहे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व उसका साथी अंदर फंस गए। 

हादसा देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत से पिकअप में फंसे चालक और उसके साथी को बाहर निकाला। पिकअप को गैस कटर से काटा गया। दोनों को पुलिस ने चारामा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान चालक ने दम तोड़ दिया। वहीं उसके साथी को धमतरी रेफर किया गया है। दोनों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें