फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पानी की टंकी को तोड़ रहे जेसीबी पर गिरा मलबा, चालक गंभीर रूप से घायल

Thu, 11 Jul 2024 05:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर के सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पानी की टंकी को तोड़ रहे जेसीबी पर मलबा गिर गया। इस दौरान चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि अलॉटमेंट के बाद कारखाना खोलने की इसमें तैयारी चल रही थी। समतलीकरण करने के लिए पुरानी टंकी को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान यह घटना हो गई।
विज्ञापन
जेसीबी पर गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेसीबी पर टंकी गिरने की यह घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की सिलपहरी इंडस्ट्रियल एरिया में अग्रवाल इंफ्रास्ट्रक्चर के पीछे सीएसपीडीसीएल की जमीन पर अलॉटमेंट के बाद कारखाना खोलने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान जमीन को समतलीकरण करने के समय पानी टंकी के दो पाया को तोड़ने के बाद जेसीबी का चालक तीसरे पाया को तोड़ने का काम कर रहा था। इसी समय पानी का टंकी पूरा मलबा जेसीबी पर ही भरभराकर गिर गया। काम कर लोगों ने मलबा हटाकर जेसीबी के अंदर फंसे चालक को बाहर निकालकर उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


इधर मौके पर उपस्थित लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वहीं, कुछ लोगों के माध्यम से यह वीडियो सिरगिट्टी पुलिस को भेजा गया। सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम भेजी गई, जो दिनभर उस जगह की तलाश करता रही और घायल के परिजनों की तलाश करती रही, लेकिन जानकारी उन्हे नहीं मिली। जबकि लोगों ने इस घटना को एक दिन पहले मंगलवार की होने की बात कही। 

इन सबके बीच बड़ा सवाल यह भी है की पानी टंकी को तोड़ने के लिए कोई मानक क्षमता या सुरक्षा के मापदंड के बिना पालन किए जेसीबी से आखिर कौन तोड़वा रहा था। सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी का कहना है कि घटना तो हुई है। जेसीबी चालक का नाम पता अब तक पता नही चल पाया है। साथ ही जमीन सीएसपीडीसीएल मे किसके नाम से अलॉट हुई है, यह जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें