स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भिलाई इस्पात संयंत्र के नए सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) डॉ. अरुण कुमार रथ होंगे। एके रथ वर्तमान में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र के सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। ज्ञात हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे के बाद वहां के सीईओ एम रवि कुमार को हटा दिया गया है। इसके अलावा वहां के एनर्जी डीजीएम और सेफ्टी जीएम को भी निलंबित कर दिया गया है।
आईएएस डॉ. अरुण कुमार रथ भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं। उन्होंने बर्नपुर स्थित आईआईएससीओ स्टील प्लांट में परियोजना निगरानी समिति के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य किया है। डॉ. रथ भारत सरकार के नए और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार भी रह चुके हैं।