फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: रामानुजगंज में कुत्तों का आतंक, गर्भवती महिला और स्कूल जा रहे बच्चों को काटा; नगर निगम ने शुरू की निगरानी

Thu, 10 Jul 2025 02:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज में आवारा कुत्तों ने गर्भवती महिला, तीन बच्चों सहित पांच लोगों को काटकर घायल किया। सभी का इलाज 100 बिस्तर अस्पताल में चल रहा है। नगर पालिका ने निगरानी और मुनादी शुरू की।
विज्ञापन
महिला और बच्चों को कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह गर्भवती महिला, तीन बच्चे सहित पांच लोगों को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों को 100 बिस्तर अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का प्राथमिक इलाज किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुमारी मानवी अपने पिता जितेंद्र प्रजापति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने काट लिया। छह साल का मासूम आदर्श पाल पुत्र विक्रम पाल स्कूल जा रहा था। इस दौरान उसे कुत्ते ने काट लिया। गर्भवती महिला प्रियंका सोनी (25) पत्नी रुपेश सोनी को कुत्ते ने बाइक से जाने के दौरान काट दिया। नौ साल की बच्ची आर्या और 24 साल के प्रदीप को भी कुत्ते ने काटा। सभी 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि टीम बनाकर निगरानी की जारी है। वहीं, मुनादी पूरे शहर में कराई जा रही है, ताकि लोग सतर्क रहें और जो पालतू कुत्ता है, उनको बांधकर या गले में पट्टा पहनाकर रखें। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें