मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने गुरुवार को कॉलेज के सामने अपनी मांगो को लेकर 'एमबीबीएस चाय स्टॉल' लगाकर चाय बेचनी शुरू कर दी। इन डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे पहले भी डॉक्टरों के द्वारा अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
जगदलपुर जीएमसी अध्यक्ष ए प्रशांत ने बताया कि जनवरी माह में मेकाज में तैनात पीजी, पीजी बांडेड डॉक्टर, पोस्ट एमबीबीएस बांडेड डॉक्टर और इंटर्न ने वेतन वृद्धि को लेकर 5 दिनों तक हड़ताल की थी। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन मिला था, लेकिन आश्वासन के बाद भी मांगे नहीं हुई। इसलिए एक बार फिर से डॉक्टरों ने चाय का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन शुरू किया है। डॉक्टरों का कहना है कि अब भी मांग पूरी नहीं होती है तो रायपुर में बैठे डॉक्टरों की रणनीति के आधार पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी चर्चा जारी है।
इस मामले को लेकर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के नाम पहले भी ज्ञापन भेजे जाने की बात कही है। सरकारी तंत्र के इस अनदेखी ने डॉक्टरों को काफी हतोत्साहित किया है, जिसके चलते अब डॉक्टर चाय स्टॉल लगाकर हॉस्पिटल में चाय बेचेंगे।