फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election : चुनाव को लेकर एक्शन मोड में डीएम कुलदीप शर्मा, बीएलओ व सुपरवाइजरों का मैराथन प्रशिक्षण

Sat, 29 Jul 2023 10:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

डीएम कुलदीप शर्मा ने गुरूर विकासखंड के बीएलओ व सुपरवाइजरों की सराहना की और गुरूर विकासखंड में पिछले आम चुनाव हुए 70 प्रतिशत  मतदान को बढ़ाकर आगामी विधानसभा चुनाव में न्यूनतम 90 प्रतिशत वृद्वि कराने के निर्देश भी दिए।
 
विज्ञापन
बीएलओ व सुपरवाइजरों का मैराथन प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम कुलदीप शर्मा एक्शन मोड में हैं। वे बीएलओ व सुपरवाइजरों की मैराथन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और न्यूनतम 90 प्रतिशत मतदान कराने की बात कह रहे हैं। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने शनिवार को नगर पंचायत गुरूर के सामुदायिक भवन एवं जिला पंचायत सभाकक्ष बालोद में आयोजित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में बीएलओ एवं सुपरवाइजर की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को अपने-अपने मतदान केंद्रों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


मतदान प्रतिशत की सराहना 
डीएम कुलदीप शर्मा ने पिछले आम चुनाव में बालोद जिले में हुए बेहतरीन मतदान प्रतिशत की सराहना करते हुए सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरो को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में न्यूनतम 90 प्रतिशत मतदान सम्पन्न कराने का लक्ष्य दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियां को आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर अपर डीएम शशांक पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास, एसडीएम गुरू जीडी वाहिले, एसडीएम बालोद शीतल बंसल, डिप्टी डीएम प्राची ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे रहे।

त्रुटि की गुंजाइश नहीं
डीएम कुलदीप शर्मा ने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को उनके कार्यां एवं दायित्वों के संबंध विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यो मे त्रुटि की गुंजाइश बिल्कुल भी नहीं होती। इस कारण से निर्वाचन कार्य को पूरी तरह से त्रुटिरहित एवं शत प्रतिशत सही करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदाता सूची का त्रुटिरहित एवं बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए इस कार्य में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित कराने को कहा कि कोई भी  मतदाता मतदान से  वंचित नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए किसी का नाम
इस दौरान उन्होंने दो अगस्त से शुरू हो रहे निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले मतदाता का अनिवार्य रूप से मतदाता पहचान पत्र बनाने के निर्देश भी दिए। किसी भी स्थिति में 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहें। फार्म 7 को भरते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का नाम गलती से नही कटना चाहिए। यदि वाजिब कारणों से नाम काटे जाने पर उसकी जानकारी उसके परिवार वाले को अनिवार्य रूप से दिया जाना आवश्यक है। 

डीएम कुलदीप शर्मा ने गुरूर विकासखंड के बीएलओ व सुपरवाइजरों की सराहना की और गुरूर विकासखंड में पिछले आम चुनाव हुए 70 प्रतिशत  मतदान को बढ़ाकर आगामी विधानसभा चुनाव में न्यूनतम 90 प्रतिशत वृद्वि कराने के निर्देश भी दिए। डीएम ने भारत निर्वाचन आयेाग द्वारा 80 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों एवं  दिव्यांग मतदाताओ के लिए प्रदान की गई होम वोंटिग की संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के अलावा सभी अधिकारियों को जिले के सभी मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं रैम्प आदि के अलावा सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में चल रहे मरम्मत आदि कार्यो के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसे शीध्र बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें