फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य में बने जिला मुख्यालय : ग्रामीणों ने बुलाई सर्वदलीय समिति की बैठक, मरवाही बंद करने का लिया फैसला

Sat, 29 Jul 2023 09:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

जिला कार्यालय को मध्य क्षेत्र में बनाए जाने को लेकर मरवाही में सर्वदलीय समिति की बैठक की गई।  सर्वदलीय समिति ने निर्णय लिया है कि जिला मुख्यालय मध्य में बनाने की मांग को लेकर जनप्रतिधियों एवं ग्राम पंचायतों के सरपंचो से संपर्क कर पूरे विधानसभा क्षेत्र को बंद कराया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सर्वदलीय समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय को मध्य क्षेत्र में बनाए जाने को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र के लोग ज्ञापन देकर मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर आदिवासी समाज, सरपंच संघ अन्य संगठन सभी बैठक कर जिला कार्यालय मध्य क्षेत्र में बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी तरह से जिला कार्यालय को मध्य क्षेत्र में बनाए जाने को लेकर सर्वदलीय समिति की बैठक शनिवार को मरवाही के पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा पंडाल के प्रांगढ़ में आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला गौरेला, पेंड्रा, मरवाही का जिला मुख्यालय मध्य में बनाया जाए। वहीं, इसी मांग को लेकर 11 अगस्त को मरवाही और दानीकुंडी बाजार बंद रखकर विरोध किया जाएगा। समिति के जमुना जायसवाल, सुनील गुप्ता,आयुष मिश्रा,पहलवान सिंह मराबी पूर्व विधायक, गजरूप सिंह,दयाराम पाव, राकेश मसीह ने जानकारी ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा किस आधार पर स्थल का चयन किया गया है। उस प्रक्रिया को आम जन मानस के बीच सार्वजनिक किया जाए। साथ ही मरवाही, पेंड्रा, गौरेला तीनों विकासखंड के मध्य में जिला मुख्यालय बनाये जाने पर आदिवासी विकास खंड मरवाही के सुदूर अंचल के ग्रामीण साईकिल से भी जिला मुख्यालय पहुंच सकते हैं।

प्रशासन के द्वारा इस बात की अनदेखी की गई है और मरवाही विधानसभा क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है। इस जिले में मरवाही विधानसभा क्षेत्र का ज्यादा हिस्सा आता है। इन पहलुओं को दरकिनार करते हुए जिला मुख्यालय गुरुकुल में बनाया जा रहा है, जो पहले से ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य की गतिविधियों के लिए आरक्षित है। वहीं, मरवाही के नाम से वन मंडल, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य एवं ग्रामीण यांत्रिकी, अपर कलेक्टर एवं अन्य कार्यालय मरवाही में खोला जाए। पहले अपर कलेक्टर का कार्यालय मरवाही में खुलता था, वह भी वर्षो से बंद है। 
विज्ञापन


वहीं, सर्वदलीय समिति ने निर्णय लिया है कि जिला मुख्यालय मध्य में बनाने की मांग को लेकर जनप्रतिधियों एवं ग्राम पंचायतों के सरपंचो से संपर्क कर पूरा विधानसभा क्षेत्र को बंद कराया जाए। इसके अलावा अगर जिला कार्यालय एवं कम्पोजिट बिल्डिंग ग मध्य क्षेत्र में नहीं बनाई जाती है तो इसका खामियाजा कहीं न कहीं राजनीतिक दलों को भुगतना पड़ सकता है। इसका नुकसान भी आने वाले चुनाव में भी हो सकता है। इसके लिए सर्वदलीय समिति विधानसभा के ग्रामों का दौरा भी करेगी। वहीं, कलेक्टर से निवेदन है कि मरवाही विकासखंड एवं विधानसभा क्षेत्र की घोर उपेक्षा को देखते हुए सार्थक पहल करते हुए आगे की कार्यवाही करने की कृपा करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें