फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: इस दिवाली में दोगुना रहा छत्तीसगढ़ का कारोबार, सतीश थोरानी बोले- व्यापारियों के चेहरे पर दिख रही खुशियां

Tue, 21 Oct 2025 09:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

chhattisgarh chamber of commerce and industries: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज मंगलवार को अपने प्रदेश कार्यालय रायपुर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। 
विज्ञापन
चर्चा करते छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

chhattisgarh chamber of commerce and industries: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज मंगलवार को अपने प्रदेश कार्यालय रायपुर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान चेंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को दीवाली पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी। 
विज्ञापन







जीएसटी रिफॉर्म का बहुत बड़ा फर्क: सतीश थोरानी 
इस दौरान चर्चा में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने कहा कि दीपावली मिलन समारोह हर साल दीवाली के दूसरे दिन रखा जाता है। पूरे प्रदेश के व्यापारी इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये आये हुए हैं। सबके चेहरे पर मुस्कान है। उनकी खुशियां उनके चेहरे पर साफ-साफ दिख रही है। इस दीवाली में छत्तीसगढ़ का कारोबार दोगुना हुआ है। जीएसटी रिफॉर्म का बहुत बड़ा फर्क पड़ा है। इसका असर हर क्षेत्र में पड़ा है। इसकी खुशी व्यापारियों के चेहरे पर पूरी तरह से दिख रही है। चैंबर लगातार व्यापारियों और व्यवसायियों के हित हित में कार्य करते रहता है। इस संगठन का सदस्यता अभियान अभी भी जारी है। आज भी बिलासपुर से नये सदस्य बने हैं। यह निरंतर चलते रहता है। चैंबर को जल्द ही नया भवन मिलने वाला है। यहां प्रदेश कार्यालय मिलने वाला है। 
विज्ञापन




विज्ञापन



ये रहे मौजूद
इस दौरान चैंबर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, महिला चैंबर प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष डॉक्टर इर्ला गुप्ता, पार्षद और मेयर इन काउंसिल सदस्य अमर गिदवानी, बीजेपी प्रवक्ता अमित चिमनानी, केदारनाथ गुप्ता, श्रीचन्द सुंदरानी, प्रमोद दुबे, पूरनलाल अग्रवाल, दिलीप, खूबचंद पारख, शिवराज भंसाली, चेतन तारवानी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक व वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य श्रीचंद सुंदरानी, यूएन अग्रवाल  आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 





जानें क्या हैं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 
बता दें कि छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और उद्योगों का एक प्रमुख संगठन है, जिसका उद्देश्य व्यापार और उद्योग के विकास को बढ़ावा देना है। यह संस्था लगभग 62 वर्षों से सक्रिय है और इसमें 12 लाख से अधिक व्यापारी सदस्य हैं। यह संगठन व्यापारियों के लिए सरकारी नीतियों पर आवाज को उठाते रहता है और व्यापारियों से संबंधित मुद्दों पर सरकार के साथ मिलकर काम करता है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें