फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: ओड़गी में तीन भालुओं ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, दहशत में इलाके के लोग

Tue, 21 Oct 2025 08:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। शोर सुनते ही भालू जंगल की ओर भाग निकले, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
विज्ञापन
महिला पर भालुओं ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां रामपुर गांव की रहने वाली बसंती राजवाड़े पर सुबह खेत में काम करने के दौरान तीन भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रोज की भांति सुबह खेत में काम करने पहुंची थी, तभी झाड़ियों से निकले भालुओं ने उस पर हमला बोल दिया। वहीं घटना के पश्चात महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। शोर सुनते ही भालू जंगल की ओर भाग निकले, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की व्यवस्था की जाए ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। ओड़गी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें