फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: डीजल चोरों ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों पर किया हमला, पथराव कर भागे हमलावर

Fri, 28 Oct 2022 10:25 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)

सार

घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के साइलो के पास की है। डीजल चोर बोलेरे गाड़ी से खदान पहुंचे थे। मामले की जानकारी पाकर त्रिपुरा राइफल्स के जवान भी वहां पहुंचे। जिस पर आरोपियों ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा की कोयला खदानों में डीजल चोरों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष होता रहता है। इसी बीच एक बार फिर से त्रिपुरा राइफल्स और डीजल चोर गैंग आमने-सामने आ गए। डीजल चोरों ने त्रिपुरा राइफल्स के जवानों पर पथराव किया। जवानों ने भी फिर डीजल चोरों को मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र के साइलो के पास की है। डीजल चोर बोलेरे गाड़ी से खदान पहुंचे थे। मामले की जानकारी पाकर त्रिपुरा राइफल्स के जवान भी वहां पहुंचे। जिस पर आरोपियों ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी हमला किया। हमलावरों की गाड़ियों को तहस-नहस कर दिया। इस बीच आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें