फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: धमतरी की बैंकिंग टीम ने बढ़ाया जिले का मान, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Sat, 15 Aug 2026 05:30 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले को 103वीं एसएलबीसी बैठक मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार प्राप्त किया है। यहां पुरस्कार सीडी रेशियो, एसीपी बजट लक्ष्य और एनपीए वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए मिला पुरस्कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले को 103वीं एसएलबीसी बैठक मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार प्राप्त किया है। यहां पुरस्कार सीडी रेशियो, एसीपी बजट लक्ष्य और एनपीए वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने के लिए दिया गया है। वहीं जिला के कलेक्टर ने इस उपलब्धि पर जिले की बैंकिंग और प्रशासनिक टीम को बधाई दी है। मिली जानकारी अनुसार, जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में धमतरी को 103वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की बैठक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रायपुर में मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले को सीडी रेशियो, एसीपी बजट लक्ष्य की प्राप्ति तथा एनपीए वसूली के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। धमतरी जिले की ओर से लीड बैंक मैनेजर इंदर कुमार तिलवानी ने पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञापन


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने इस उपलब्धि पर जिले की बैंकिंग एवं प्रशासनिक टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिले के विकास में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, कृषि एवं स्वरोजगार गतिविधियों को वित्तीय सहयोग देने तथा ऋण वितरण और वसूली के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने के लिए प्रशासन और बैंकिंग संस्थाओं के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धमतरी की यह उपलब्धि टीम भावना, बेहतर कार्यप्रणाली और निरंतर निगरानी का परिणाम है।

जिले में प्राथमिकता क्षेत्र के अंतर्गत ऋण प्रवाह बढ़ाने, किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, उद्यमियों एवं छोटे व्यवसायियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा लंबित ऋणों की प्रभावी वसूली के लिए बैंक एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस सम्मान से जिले में वित्तीय समावेशन और आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।लीड बैंक मैनेजर इंदर कुमार तिलवानी ने इस उपलब्धि का श्रेय कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ तथा सभी बैंकिंग एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के मार्गदर्शन, सहयोग और सामूहिक प्रयासों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें