फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस: विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया, परेड की सलामी ली

Sat, 15 Aug 2026 05:25 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ कोरबा जिले में पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ कोरबा जिले में पूरे उत्साह और गौरव के साथ मनाई गई। मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। मैदान में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। परेड में पुलिस, एनसीसी और स्कूली टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। देशभक्ति गीतों और झांकियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन के साक्षी बने।

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित जिला कार्यालय में भी भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रध्वज फहराया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से परिसर गूंज उठा। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी को समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन


हरदी बाजार में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष उत्साह देखा गया। थाना परिसर में एएसआई विजय सिंह ने ध्वजारोहण कर शहीदों को पुष्प अर्पित कर सलामी दी। ग्राम पंचायत भवन में सरपंच लोकेश्वर कंवर ने पंचगण और नागरिकों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया और प्रसाद वितरण किया। प्रेस क्लब में भी राष्ट्र गीतों के साथ ध्वजारोहण हुआ। बीएनजी पब्लिक स्कूल, कलचुरी पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, शास्त्री शिशु मंदिर और आर्यन पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली।

जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय, एसपी कार्यालय, थाना चौकिया के अलावा एसईसीएल के जीएम कार्यालय, सेंट्रल वर्कशॉप और श्रमिक संगठनों के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। पूरे जिले में देशभक्ति और एकता का संदेश साफ देखा गया।


हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें