फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को रौंदा, 21 वर्षीय सागर नगारची की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

Thu, 08 Oct 2026 07:28 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

शहर के रत्नाबांधा क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे 1 युवक को बेरहमी से रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में लाइव कैद हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रफ्तार का एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहां एक बार फिर सड़क खून से लाल हो गई। शहर के रत्नाबांधा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक युवक को बेरहमी से रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में लाइव कैद हो गई है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।यह दर्दनाक हादसा धमतरी के ग्राम रत्नाबांधा के पास मुख्य मार्ग पर घटित हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क से गुजर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और लहूलुहान हालत में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। लेकिन दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रत्नाबांधा निवासी 21 वर्षीय सागर नगारची के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का उभरता हुआ चिराग था।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल अस्पताल और फिर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवाया, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया गया है।इस हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह बेहद विचलित करने वाला है, जिसमें कार की रफ्तार साफ बयां हो रही है। कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के तमाम कैमरों के फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और अज्ञात वाहन व उसके फरार चालक की धरपकड़ के लिए नाकेबंदी कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजेश जगत, टीआई कोतवाली धमतरी
ग्राम रत्नाबांधा में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक सागर नगारची की मृत्यु हो गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वाहन की पहचान कर ली गई है और जल्द ही अज्ञात आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें