फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: महानदी पुल पर हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, व्यापार की रंजिश में खेला था खूनी खेल

Sat, 01 Aug 2026 03:59 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

Chhattisgarh News: धमतरी के नारी महानदी पुल पर मिले युवक की हत्या का पुलिस ने 10 दिन बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने चावल व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा और रंजिश के चलते हत्या करने वाले 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कैंची और पाना भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत नारी महानदी पुल में हुए एक हत्या के मामले का पुलिस ने 10 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 21 वर्षीय युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। चावल व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा से उपजी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


नारी महानदी पुल पर मिला था युवक का शव
मिली जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई को नारी महानदी पुल के ऊपर मुख्य मार्ग पर नीरज साहू पिता खुमान साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी कुण्डेल (धमतरी) का शव मिला था। मृतक के गले एवं माथे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे तथा घटनास्थल पर उसका बोलेरो पिकअप वाहन CG-06-GT-7675 भी खड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
इस दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य सबूतों के आधार पर संदेही बिरेंद्र कुमार साहू (21 वर्ष), निवासी सांकरा-मगरलोड, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने नीरज साहू की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


चावल कारोबार की प्रतिस्पर्धा बनी हत्या की वजह
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और मृतक दोनों चावल का व्यवसाय करते थे। मृतक का व्यवसाय अच्छा चलने और उसकी कमाई अधिक होने के कारण वह उसके प्रति अंदर ही अंदर रंजिश रखता था।

यह भी पढ़ें: कुलगाम में मातम के बीच राहत का एलान, मृतक मजदूरों के परिवारों को 10 लाख देगी उमर सरकार
विज्ञापन


सुनसान पुल पर रोककर कैंची और पाना से किया हमला
इसी रंजिश और द्वेष के चलते आरोपी ने मौका पाकर नारी महानदी पुल के सुनसान स्थान पर मृतक को रोक लिया और कैंची एवं पाना से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची एवं पाना बरामद कर जब्त कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें