फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: लोनर हाथी के हमले से किसान की मौत, करतला वन परिक्षेत्र के बड़मार में हुई घटना, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 01 Aug 2026 03:48 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़मार गांव में लोनर हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़मार निवासी 53 वर्षीय जगेश्वर राठिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा वनमंडल के करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत बड़मार गांव में लोनर हाथी के हमले से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़मार निवासी 53 वर्षीय जगेश्वर राठिया के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह बड़मार गांव से लगभग 2 किलोमीटर अंदर जंगल में हुई। जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय जगेश्वर राठिया रोज की तरह सुबह खेत में काम करने गया था। काम निपटाकर जब वह वापस गांव लौट रहा था, तभी जंगल में अचानक उसकी मुठभेड़ एक लोनर हाथी से हो गई। हाथी ने उसे सूंड से पटक कर पैरों से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत परिजनों और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घटनास्थल का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग के कर्मचारियों ने जंगल और खेतों के आसपास डेरा जमा लिया है और हाथी पर लगातार नजर रखी जा रही है। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को मुनादी कर हाथी के आने की सूचना पर तुरंत घर लौटने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


करतला रेंजर अक्ष ऋषि ने बताया कि पिछले तीन दिनों से एक लोनर हाथी बड़मार जंगल और आसपास के गांवों में विचरण कर रहा है। इसके चलते पहले भी मुनादी कराई गई थी और अभी भी आसपास के गांवों में लोगों को सतर्क रहने के लिए मुनादी कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल की ओर अकेले न जाएं और शाम होते ही खेतों से वापस लौट आएं।

वन विभाग ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। नियमानुसार उन्हें तत्कालीन आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। विभाग ने कहा है कि हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए और किसानों को खेती के समय सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें