फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: ट्रक में ठूंसकर कत्लखाने ले जाई जा रहीं गायें मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 01:12 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

सार

पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर 10 गायों को मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक, गायों को अमानवीय तरीके से ट्रक में भरा गया था। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और गायों व ट्रक समेत करीब 20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
विज्ञापन
गौ तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पशु तस्करी और क्रूरता के खिलाफ कुरुद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 गायों को मुक्त कराया है। गायों को छह चक्का अशोक लीलैंड ट्रक में अमानवीय तरीके से भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक और गायों समेत करीब 20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
विज्ञापन


मरौद टोल प्लाजा के पास पुलिस ने की नाकेबंदी
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में गायों को भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कुरुद पुलिस ने मरौद टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई।

ट्रक का पिछला हिस्सा खोलने पर अंदर 10 गायें मिलीं। पुलिस के अनुसार, गायों को बेहद तंग जगह में ठूंसकर रखा गया था और उनके लिए पर्याप्त जगह तथा दाने-पानी की व्यवस्था नहीं थी। प्रारंभिक जांच में पशुओं को अवैध रूप से ले जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, उन्हें कहां ले जाया जा रहा था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
विज्ञापन


बिलासपुर और कोरबा के रहने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रक में सवार प्रदीप कुमार कश्यप (38 वर्ष) और मिथलेश पटेल (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

20 लाख रुपये का मशरूका जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 गायों की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये और अशोक लीलैंड ट्रक की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई है। इस तरह कुल जब्त मशरूका लगभग 20 लाख रुपये का आंका गया है। कुरुद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल ने कहा कि जिले में अवैध पशु परिवहन और पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें