फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: पांच लाख रूपये के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कई वारदातों में शामिल रहा है अजय कुमार

Thu, 22 Aug 2024 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

 पांच लाख का इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। दरअसल धमतरी एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अजय कुमार नामक नक्सली ने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
पांच लाख रूपये के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ नक्सली उन्मूलन अभियान में धमतरी से अच्छी खबर सामने आई है। जहां पांच लाख का इनामी नक्सली ने सरेंडर किया है। दरअसल धमतरी एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अजय कुमार नामक नक्सली ने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। बता दें कि ये वही नक्सली अजय कुमार है जिसने साल 2017 में जिले के खल्लारी ग्राम जोगी बीरदो में एक ग्रामीण की हत्या किया था। वहीं 2018 में बोरई ग्राम के कारीपानी में मार्ग में पेड़ काटकर मार्ग बाधित किया था।

विज्ञापन

 

इसके अलावा 2020,21 में पुलिस नक्सली मुठभेड़ सहित ग्रामीणों का हत्या में शामिल था। जिसपर पांच लाख का इनाम रखा गया था। इधर अजय कुमार नक्सली ने अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इन्हें तत्काल समर्पण पुनर्वास के लिए 25000 हजार का नगदी प्रोत्साहन राशि दिया। बताया जाता है अजय उर्फ अघन मूलतः कांकेर जिले का रहने वाला है जो 2010 से माओवादी संगठन में सक्रिय था।

अजय के ऊपर हत्या आई डी बम जैसे गंभीर अपराध कायम था।बहरहाल धमतरी एसपी अंजनेय वार्ष्णेय के अनुसार जिला पुलिस लगातार माओवादियों विरोधी अभियान चला रही है। नतीजन पिछले दिनों नक्सलियों के डंप से 38 लाख और समान बरामद किया था।वही आत्मसमर्पण नक्सली से कई सूचना मिली है जिसे तस्दीक कर के आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें