फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: नायब तहसीलदार और जिला पंचायत सदस्य के बीच फोन में हुई नोक-झोंक, जानें क्या है मामला

Tue, 09 Jul 2024 08:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी में अवैध रेत खदान मे कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार और एक जिला पंचायत सदस्य के बीच फोन में जमकर नोक-झोंक होने का मामला सामने आया है। जहां दोनों के बीच हुई नोंक-झोंक के दो ऑडियों भी अब तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
नम्रता गांधी, कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में अवैध रेत खदान मे कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार और एक जिला पंचायत सदस्य के बीच फोन में जमकर नोक-झोंक होने का मामला सामने आया है। जहां दोनों के बीच हुई नोंक-झोंक के दो ऑडियों भी अब तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर कुरूद नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने कलेक्टर और एसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


दरअसल जिले के सोनेवारा रेत खदान में रेत के अवैध खनन को लेकर कुरूद नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने चैन माउंटेन मशीन और कुछ हाइवा वाहनों को जब्त कर कार्रवाई किया था। इसी मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने नायब तहसीलदार को फोन कर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया।

इस दौरान खूबलाल ध्रुव ने नायब तहसीलदार को बोल दिया कि आप अवैध रेत खनन करने वालों से वूसली कर रहे हो और आपके संरक्षण में ही अवैध रेत खदानें चल रही हैं। मुझे पता है कि आपका मेकअप कहा से होता है। जिसको लेकर दोनो के बीच तू-तू मैं-मैं होती है और जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा कि बकवास मत करो,दो टके के टटपूंजियां की तरह बात मत करो। नायब तहसीलदार ने कहा कि ये ऑडियो मैं न्यूज में चलवा दूंगी। बहरहाल इस मामले में जिला कलेक्टर जांच की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें