छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र में वन्य प्राणी गांव सहित रिहायशी इलाकों में नजर आते रहते हैं। वही बारिश की शुरुआत होते ही जमीन पर रेंगने वाले जीव भी खेत रोड या घरों में घूस जाते हैं। इन जीवों ने कई जीव विषैले भी होते, जिसके चलते कई लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा ही कुछ मामला नगरी वनांचल में देखने को मिला है।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र में वन्य प्राणी गांव सहित रिहायशी इलाकों में नजर आते रहते हैं। वही बारिश की शुरुआत होते ही जमीन पर रेंगने वाले जीव भी खेत रोड या घरों में घूस जाते हैं। इन जीवों ने कई जीव विषैले भी होते, जिसके चलते कई लोगों की जान भी चली जाती है। ऐसा ही कुछ मामला नगरी वनांचल में देखने को मिला है। एक विशाल अजगर खेत में नजर आया, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कप मच गया। विशाल अजगर को देखने के लिये ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। अजगर को कैमरा में कैद कर लिया, जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सूनचा पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। मिली जानकारी अनुसार, नगरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिरनपुर गांव में किसान अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे, तभी किसानों की नजर करीब 10 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। विशालकाय अजगर को देखते ही किसानों में दहशत फैल गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगरी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश चंदनिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में अजगर का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की वजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उनका रेस्क्यू किया जा सके।