फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

Mon, 01 Apr 2024 07:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में बैठकों का दौर जारी है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन धमतरी पहुंचे जहां बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेशाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों में बैठकों का दौर जारी है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन धमतरी पहुंचे जहां बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सिहावा,कुरूद और धमतरी विधानसभा के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेकर चुनाव को लेकर योजना बनाई गई। चुनाव जीतने भाजपा प्रभारी ने भाजपा नेताओं को मूलमंत्र भी दिए। 

विज्ञापन

 

वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान नितिन नबीन ने कहा कांग्रेस के समय मैच फिक्सिंग होता था। कहा कि राहुल सारे भष्ट्राचारियों को मिलाकर मैच फिक्सिंग कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर सभी का भष्ट्राचार छिप जाये लेकिन मोदी जी के रहते कोई भी भष्ट्राचारी नही बचेगा चाहे विपक्ष कितना भी मैच फिक्सिंग कर ले सबकुछ जनता के सामने आएगा।
 

वहीं विपक्ष द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव की मांग वाले सवाल पर नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस के समय में बैलेट लूट लिया जाता था और विपक्ष अपनी हार को छिपाने के लिए ईवीएम का रोना रोता है। नितिन ने कहा कि अगर राहुल गांधी को चुनौती देना है तो भाजपा के कामों को चुनौती दें। वही छत्तीसगढ में शराब की कीमत में बढोतरी को लेकर कहा कि इससे राज्य की राजस्व बढेगी और इससे आने वाले पैसो से नई योजनाएं शुरू की जायेंगी। 

विज्ञापन

साथ ही शराब के मुद्दे को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में पहले शराब कांग्रेस पार्टी वालों के लिए धन उगाही प्रमुख केन्द्र बन गया था। कांग्रेस पार्टी वालों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए शराब में करीब दो हजार करोड रूपये का घोटाला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें