फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: धान खरीदी को लेकर प्रशासन सख्त, बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर, अब तक कुल 3296 कुंतल अवैध धान जब्त

Mon, 08 Dec 2025 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रखने के उद्देश्य से अवैध धान परिवहन, भंडारण तथा कोचियों/बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
बिचौलियों की गतिविधियों पर नजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रखने के उद्देश्य से अवैध धान परिवहन, भंडारण तथा कोचियों/बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन


इसी क्रम में तहसील स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा आज नगरी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों जिसमें  संतोष खण्डेलवाल, शिवम ट्रेडर्स घुटकेल, दीपक ट्रेडर्स बोराई तथा चम्पालाल बाबूलाल बोराई में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आकस्मिक जांच की। जांच के दौरान मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए उपरोक्त फर्मों/संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कुल 123.20 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर आगे भी सतत एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

अब तक कुल 3296 कुंतल अवैध धान जब्त

अवैध धान जब्त - फोटो : अमर उजाला
धमतरी जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से निरंतर जारी है। वहीं दूसरी ओर समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध भण्डारण और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई मोड में है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले एवं सभी ब्लॉकों में उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है, जिसमें राजस्व, कृषि, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

ये दल लगातार औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। संदेहास्पद परिस्थिति में पूछताछ के साथ-साथ धान जब्ती और प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। प्रशासन की इस सख्त निगरानी का परिणाम है कि मंडी अधिनियम 1972 के तहत अब तक 54 प्रकरण दर्ज कर कुल 3296 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है।

अब तक मंडीवार कार्रवाई इस प्रकार है - धमतरी मंडी समिति : 12 प्रकरण, 258.80 क्विंटल धान जब्त। इसी तरह नगरी मंडी समिति : 32 प्रकरण, 2855 क्विंटल धान जब्त, कुरूद मंडी समिति : 10 प्रकरण, 183.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। उड़नदस्ता दल द्वारा की जा रही यह निरंतर कार्रवाई जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन को रोकने में प्रभावी सिद्ध हो रही है।कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्पष्ट कहा है धान खरीदी प्रणाली को प्रभावित करने वाले किसी भी कोचियों-बिचौलिये को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध धान परिवहन या भंडारण की शिकायत मिलते ही तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। समर्थन मूल्य पर खरीदी की पारदर्शिता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।जिला प्रशासन ने किसानों से भी अपील की है कि वे अपने वास्तविक उपज को ही बेचें तथा किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। प्रशासन के अनुसार इस कड़े मॉनिटरिंग से खरीदी प्रक्रिया और भी अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारू हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें